नौ घंटे से लगा जाम आश्वासन के बाद हटा, आवागमन शुरू

Updated:
विज्ञापन
नौ घंटे से लगा जाम आश्वासन के बाद हटा, आवागमन शुरू

नौ घंटे से लगा जाम आश्वासन के बाद हटा, आवागमन शुरू

विज्ञापन

पांच लाख का मुआवजा मिलने के आश्वासन के बाद हटे लोग गिद्धौर. चतरा-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित गांगपुर के खलाखुदी के समीप हाइवा की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम रामटूंडा के पास बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे से सड़क जाम किया, जो रात ढ़ाई बजे तक रहा. इस दौरान सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना पाकर चतरा सीओ अनिल कुमार व सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह दल बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजा व अन्य मांगो पर अड़े हुए थे. इसके बाद एसडीपीओ संदीप सुमन पहुंच कर ग्रामीणों को काफी मनाया. इस बीच पांच लाख मुआवजा देने के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा. सड़क नौ घंटे तक जाम रहा. सड़क जाम हटने के बाद वाहनो का आवागमन शुरू हुआ. मालूम हो कि बुधवार दोपहर खलाखुदी के समीप हाइवा वाहन ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था. जिससे बाइक में सवार चतरा सदर थाना क्षेत्र के जांगी गांव निवासी सौरभ पांडेय (25) की मौत हो गयी. जबकि उसकी मां कंचन देवी व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे. हाइवा कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में कोयला अनलोड कर वापस लौट रहा था. इस दौरान दुर्घटना घटी थी. 25 लाख मुआवजा नहीं तो कोयला की ढुलाई होगी बंद- पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने कहा कि कोल वाहन के चपेट में आये सौरभ पांडेय के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग किया है. मुआवजा नहीं मिली तो 27 फरवरी से कोल वाहनों के परिचालन रोक दिया जायेगा. साथ ही कहा कि ट्रांसपोर्टरो की लापरवाही से दुर्घटना घट रही है. सड़क में एक दर्जन पुल है, जो कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकता है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola