झारखंड : मुखिया पति सह टीएसपीसी के पूर्व सबजोनल कमांडर को अपराधियों ने किया गोलियों से छलनी

Updated at : 17 Sep 2019 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : मुखिया पति सह टीएसपीसी के पूर्व सबजोनल कमांडर को अपराधियों ने किया गोलियों से छलनी

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में मुखिया पति सह टीएसपीसी के पूर्व सबजोनल कमांडर की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. जानकारी के अनुसार चतरा थाना क्षेत्र के कुटिल गांव में मुखिया पति सह टीएसपीसी के पूर्व सबजोनल कमांडर सकिन्दर गंझू उर्फ लोहा सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना मंगलवार दोपहर […]

विज्ञापन

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में मुखिया पति सह टीएसपीसी के पूर्व सबजोनल कमांडर की गोली मार कर हत्या कर दी गयी.

जानकारी के अनुसार चतरा थाना क्षेत्र के कुटिल गांव में मुखिया पति सह टीएसपीसी के पूर्व सबजोनल कमांडर सकिन्दर गंझू उर्फ लोहा सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना मंगलवार दोपहर की बतायी जा रही है.

हत्या मृतक के पैतृक गांव कुटिल में की गयी. गांव की पंचायत मुखिया मृतक की पत्नी इमिलदा देवी है. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है,परिजन रोते बिलखते नजर आ रहे है.

घटना की सूचना मिलते ही कुंदा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola