जिले में भाईचारे व सौहार्द के साथ मनी बकरीद

Updated at : 13 Aug 2019 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में भाईचारे व सौहार्द के साथ मनी बकरीद

चतरा :जिले में सोमवार को ईल-उल-अजहा (बकरीद) भाईचारे के साथ मना. मौके पर ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज अदा की गयी. इसके अलावे जामा मस्जिद, मौलाना रहमतुल्लाह मस्जिद, रशिदया (कब्रिस्तान) मस्जिद, मस्जिद-ए-रहमानिया हमीद नगर, रहमतिया मस्जिद, मस्जिद नूर जुलफेकार नगर, मस्जिद-ए-कुबा अंसार नगर, शाही मस्जिद अव्वल मुहल्ला, मस्जिद-ए-आईशा हमीद नगर, मस्जिद-ए-नमराह नुर नगर, खानकाह […]

विज्ञापन

चतरा :जिले में सोमवार को ईल-उल-अजहा (बकरीद) भाईचारे के साथ मना. मौके पर ईदगाह में सुबह आठ बजे नमाज अदा की गयी. इसके अलावे जामा मस्जिद, मौलाना रहमतुल्लाह मस्जिद, रशिदया (कब्रिस्तान) मस्जिद, मस्जिद-ए-रहमानिया हमीद नगर, रहमतिया मस्जिद, मस्जिद नूर जुलफेकार नगर, मस्जिद-ए-कुबा अंसार नगर, शाही मस्जिद अव्वल मुहल्ला, मस्जिद-ए-आईशा हमीद नगर, मस्जिद-ए-नमराह नुर नगर, खानकाह मस्जिद, मस्जिद अब्दुल शकुर वादी-ए-इरफां, मस्जिद-ए-मामूर चुडीहार मुहल्ला, मस्जिद-ए-इख्लास बिंड मुहल्ला, मस्जिद-ए-नगवां, मस्जिद-ए-बेलाल आजाद नगर, आलमगीरपुर मस्जिद व पुरानी ईदगाह वादी-ए-इरफां में भी नमाज अदा की गयी. इसके बाद देश के अमन-चैन की दुआ मांगी गयी.

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगा कर बकरीद की मुबारकबाद दी. शहर के काजी सह अरबी कॉलेज के प्राचार्य मुफ्ती नजरे तौहिद ने बताया कि आम तौर पर ईद-उल-फितर व ईद-उल-अहला मुसलमानों के लिए दो बड़ा पर्व है. ईद-उल-फितर का पर्व एक माह लगातार रोजा रखने के उपलक्ष्य में बनाया जाता है. वहीं ईद-उल-अजहा का पर्व जिल्काद के दसवीं तारीख को मनाया जाता है. इधर, बकरीद को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola