दो बाइक की टक्कर में दो लाेग घायल

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :26 Apr 2026 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में दो लाेग घायल

पवन को हजारीबाग इलाज के लिए ले जाया गया, जबकि जितेंद्र का इलाज चतरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह दुर्गा मंडप के समीप शनिवार की शाम दो बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसमें गांव के ही पवन कुमार व जितेंद्र भुईयां शामिल हैं. पवन को हजारीबाग इलाज के लिए ले जाया गया, जबकि जितेंद्र का इलाज चतरा सदर अस्पताल में चल रहा है. बताया गया कि जितेंद्र अपने बड़े भाई की शादी के लिए सामान खरीदने जा रहा था, जबकि पवन चौक पर स्थित अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था. इस दौरान दोनों बाइक में टक्कर हो गयी. ग्रामीणों ने दोनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

हंटरगंज. प्रखंड में शनिवार की देर शाम दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली घटना वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ स्थित निंजरा बजरंगबली मंदिर के समीप घटी. जहां जोरी बाजार से घर लौट रहे युवक की बाइक की किसी वाहन से टक्कर हाे गयी, जिसमें प्रतापपुर के हारा गांव के उपेंद्र कुमार घायल हो गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया. दूसरी घटना हंटरगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग स्थित सोनवर्षा जंगल के समीप घटी, जिसमें गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के कोच्चि मालियांननचक गांव के उपेंद्र प्रजापति व उसका एक दोस्त आनंद कुमार घायल हो गया. दोनों चतरा से बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola