झारखंड : मूक-बधिर युवती से चतरा के जंगल में दुष्कर्म

Updated at : 07 Aug 2019 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : मूक-बधिर युवती से चतरा के जंगल में दुष्कर्म

चतरा : झारखंड में एक मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म की खबर है. युवती के साथ चतरा के जंगल में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही, ग्रामीणों ने दुष्कर्म करने वाले को जमकर पीट दिया. पुलिस को भी सूचना दी गयी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची. युवती को मेडिकल जांच के लिए रांची के […]

विज्ञापन

चतरा : झारखंड में एक मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म की खबर है. युवती के साथ चतरा के जंगल में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही, ग्रामीणों ने दुष्कर्म करने वाले को जमकर पीट दिया. पुलिस को भी सूचना दी गयी, लेकिन पुलिस समय पर नहीं पहुंची. युवती को मेडिकल जांच के लिए रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है.

बताया जाता है कि मूक-बधिर युवती राजपुर थाना क्षेत्र के कैंडी नगर के जंगल में बकरी चराने गयी थी. इसी दौरान दुष्कर्मी ने उसका शील भंग किया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने बताया कि पुलिस निरीक्षक लव कुमार एव थाना प्रभारी शशिभूषण को पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि ग्रमीणों की पिटाई से दुष्कर्म करने के आरोपी सुबोध प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे अपनी देख-रेख में बेहतर इलाज के लिए रांची ले गयी है. दुष्कर्म की इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है. पीड़िता के पिता के बयान पर कांड संख्या 74/19 के तहत पोक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्मी सुबोध प्रजापति पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

दूसरी ओर, पुलिस ने 14 लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 75/19 के तहत मार-पीट करने एवं कानून को हाथ में लेने के आरोप में भी मामला दर्ज किया है. कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola