बाढ़ में बही कार, बची कुंदा की बीडीओ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2019 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

चतरा से कुंदा जा रही थी बीडीओ, चिलोई नदी में आयी बाढ़ में फंसी कुंदा : कुंडा की बीडीओ सह सीओ कृतिबाला लकड़ा रविवार को चिलोई नदी में आयी बाढ़ में बहने से बाल-बाल बच गयीं. हालांकि उनकी कार बाढ़ में बह गयी. बीडीओ चतरा से कुंदा जल शक्ति अभियान में शामिल होने जा रही […]
विज्ञापन
चतरा से कुंदा जा रही थी बीडीओ, चिलोई नदी में आयी बाढ़ में फंसी
कुंदा : कुंडा की बीडीओ सह सीओ कृतिबाला लकड़ा रविवार को चिलोई नदी में आयी बाढ़ में बहने से बाल-बाल बच गयीं. हालांकि उनकी कार बाढ़ में बह गयी.
बीडीओ चतरा से कुंदा जल शक्ति अभियान में शामिल होने जा रही थीं. इस घटना में प्रधान सहायक ओमप्रकाश, अंचल सहायक राकेश कुमार ने कार से कूद कर अपनी जान बचायी. बीडीओ ने बताया कि सुबह सात बजे जैसे ही वो चिलोई नदी पास कर रही थी, उनकी कार का एक पहिया बालू में फंस गया. ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी निकाल ही रहे थे कि अचानक नदी में बाढ़ आ गयी.
तेज पानी की आवाज सुन कर किसी तरह वह नदी से बाहर निकलीं, लेकिन कार बाढ़ में बह गयी. बीडीओ नदी के किनारे बैठ कर पानी कम होने की इंतजार करती रहीं. गाड़ी निकालने के लिए ट्रैक्टर और जेसीबी लाया गया, लेकिन नदी में पानी की तेज धार होने के कारण गाड़ी को नहीं निकाला जा सका. दोपहर बाद बीडीओ जिला मुख्यालय लौट गयीं. बीडीओ हर रोज चतरा से कुंदा आती-जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




