साप्ताहिक हाट में कम उम्र के बच्चे कर रहे शराब का सेवन

प्रतापपुर: प्रखंड मुख्यालय में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में कई गांव के लोग सब्जी व राशन लेने के लिए आते हैं. लेकिन यहां सब्जी के बजाय मांस व शराब की बिक्री अधिक देखी जाती हैं. मांस व शराब का बाजार मुख्य बाजार से एक किमी दूर लगाया जाता हैं. जहां कम उम्र के […]
प्रतापपुर: प्रखंड मुख्यालय में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट में कई गांव के लोग सब्जी व राशन लेने के लिए आते हैं. लेकिन यहां सब्जी के बजाय मांस व शराब की बिक्री अधिक देखी जाती हैं. मांस व शराब का बाजार मुख्य बाजार से एक किमी दूर लगाया जाता हैं. जहां कम उम्र के बच्चे भी शराब पीते देखे जाते हैं.
बाजार में मांस व हजारों लीटर अवैध शराब की खपत होती हैं. यहां सैकड़ों शराबियों को ग्रुपों में बैठ कर शराब पीते हुए देखा जा सकता है, जिसका प्रभाव नाबालिग बच्चे पर भी देखे जा रहे है. जिसके आये दिन दुर्घटना घट रही हैं. शनिवार को शराबी टेंपो चालक की लापरवाही के कारण पांच लोग घायल हो गये थे. शराबी रास्ते से आने वाले महिलाओं को छेड़छाड़ करते हैं. प्रखंड मुख्यालय के लोगों ने थाना प्रभारी से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




