12.50 लाख के डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 9:23 PM
एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का हो रहा है प्रयास
: एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी का हो रहा है प्रयास
चतरा. प्रतापपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चरकाखुर्द गांव निवासी सुनील कुमार (पिता वृक्ष यादव) को गिरफ्तार किया है. उसके घर से करीब 12.50 लाख रुपये मूल्य का 83.790 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया है. यह जानकारी सोमवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि चरकाखुर्द गांव में एक व्यक्ति अपने घर में अफीम डोडा छिपाकर रखा हुआ है और उसे बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहा है. सूचना के आधार पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार के घर पर छापामारी की. तलाशी के दौरान छह अलग-अलग प्लास्टिक की बोरियों में रखा कुल 83.790 किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है. छापामारी दल में सीओ विकास कुमार टूडू, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










