झारखंड में टूटा महागठबंधन सुभाष यादव चतरा से राजद के प्रत्याशी बने
Updated at : 27 Mar 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड में महागठबंधन टूट गया है. राजद ने मंगलवार को चतरा लोकसभा सीट से सुभाष यादव को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है. वहीं पटना में सुभाष यादव ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद नेता राबड़ी देवी से मुलाकात की. इसके बाद राबड़ी देवी ने सुभाष यादव को पार्टी का सिंबल […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में महागठबंधन टूट गया है. राजद ने मंगलवार को चतरा लोकसभा सीट से सुभाष यादव को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है.
वहीं पटना में सुभाष यादव ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद नेता राबड़ी देवी से मुलाकात की. इसके बाद राबड़ी देवी ने सुभाष यादव को पार्टी का सिंबल दिया. मौके पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव भी मौजूद थे. पिछले कई दिनों से चर्चा थी कि राजद चतरा से सुभाष यादव को उम्मीदवार बना सकता है.
पटना में मंगलवार को इस चर्चा पर विराम लग गयी. मालूम हो कि महागठबंधन में राजद को 14 में से सिर्फ एक (पलामू) सीट दी गयी थी. लेकिन राजद की ओर से पलामू के साथ-साथ चतरा सीट भी देने की मांग लगातार हो रही थी. इधर पलामू से घूरन राम को टिकट मिलने की चर्चा है. समझौते के तहत महागठबंधन में चतरा सीट कांग्रेस को दी गयी है. अब चतरा में राजद व कांग्रेस आमने-सामने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




