टंडवा : टीपीसी उग्रवादी के घर की कुर्की

टंडवा : पुलिस ने टीपीसी के सबजोनल कमांडर व पांच लाख का इनामी उग्रवादी गोंदा निवासी सौरभ उर्फ दलाल गंझू के घर की कुर्की जब्ती की है. एसडीपीओ आशुतोष सत्यम ने बताया कि सौरभ टीपीसी के शीर्ष उग्रवादियों में से एक है. वह गिरफ्तारी के डर से भागा हुआ है. सौरभ मगध आम्रपाली कोल परियोजना […]
टंडवा : पुलिस ने टीपीसी के सबजोनल कमांडर व पांच लाख का इनामी उग्रवादी गोंदा निवासी सौरभ उर्फ दलाल गंझू के घर की कुर्की जब्ती की है. एसडीपीओ आशुतोष सत्यम ने बताया कि सौरभ टीपीसी के शीर्ष उग्रवादियों में से एक है. वह गिरफ्तारी के डर से भागा हुआ है. सौरभ मगध आम्रपाली कोल परियोजना में कोयला व्यवसायी व ट्रांसपोर्टरों को डरा धमका कर लेवी की राशि वसूलता था. उसने अकूत संपत्ति अर्जित की है. पुलिस ने सौरभ के घर के दरवाजे, पलंग, फ्रिज समेत अन्य सामग्री को जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




