दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, चार गंभीर

चंपुआ थाना के रामचंद्रपुर गांव के पास हुई दुर्घटना
जैंतगढ़. चंपुआ थाना के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 520 पर रामचंद्रपुर के पास दो बाइकों में सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार शाम की है. चारों घायलों को बासुदेवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मृतक की पहचान बासुदेवपुर निवासी बासुदेव नायक के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी चंपुआ थाना को दी. इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर पांचों को बासुदेवपुर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने बासुदेव नायक को मृत घोषित कर दिया. चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए क्योंझर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायलों में लुन्न गोथानी गांव के शंकर मुंडा, रुगुडी गांव के डाबर मुंडा, मरसुआं के दशरथ पात्रा और रघुवर साही के 10 वर्षीय पुत्र जीवन मुंडा शामिल है. घटना की खबर मिलते ही चंपुआ पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




