Chaibasa News : बिरसा मुंडा की जयंती पर मनरेगा श्रमिकों को मिला सम्मान
Published by : AKASH Updated At : 11 Nov 2025 11:14 PM
झारखंड रजत जयंती पर मनरेगा कार्यक्रम आयोजित
प्रतिनिधि, नोवामुंडी
नोवामुंडी प्रखंड सभागार में मंगलवार को झारखंड रजत जयंती और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मनरेगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक और अंचल अधिकारी मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर मुखिया गण, ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर सखी मुंडा, सहायक अभियंता, सपोर्ट संस्था के मैनेजर व टीम सदस्य, मनरेगा मेट, बागवानी सखी, ग्राम रोजगार सेवक और जेएसएलपीएस प्रतिनिधि उपस्थित थे. समारोह की शुरुआत शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया. बीडीओ ने मनरेगा योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि यह योजना ग्रामीण सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम है. मेट दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए और मेट फोरम की भूमिका एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में 100 कार्य दिवस पूरे करने वाले मजदूरों, मेट दीदियों और ग्राम रोजगार सेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










