वज्रपात की दो घटनाओं में ग्रामीण की मौत, बालक व महिला घायल
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 27 May 2026 7:28 PM
विज्ञापन
मंझारी में वाहन ढंक रहे पिता व पुत्र आये चपेट में, पिता की मौत
विज्ञापन
चाईबासा.
पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बारिश के दौरान हुई वज्रपात में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, एक महिला और 10 वर्षीय बालक झुलस कर घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. गंभीर रूप से झुलसी महिला को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. पहली घटना मंझारी थाना क्षेत्र के इपिलसिंग गांव की है. दोपहर में मौसम खराब होने पर मंगल सिंह चांपिया (40) अपने बच्चों के साथ घर के पास इमली पेड़ के नीचे खड़े मैजिक वाहन को प्लास्टिक से ढंक रहे थे. इसी दौरान पेड़ पर वज्रपात हुआ, जिससे मंगल सिंह की मौत हो गयी. उनका बेटा दिनेश चांपिया (10) घायल हो गया. दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासा टोंटो गांव की है. यहां संजय गोप की पत्नी शुक्रमनी गोप (37) आंगन में सुखाये गये धान को समेट रही थीं, तभी पास के एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गयी. इसकी चपेट में आने से महिला बुरी तरह झुलस गयी. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










