Chaibasa News : पति ने थप्पड़ मारा, चारपाई से सिर टकराने से पत्नी की मौत

Published by : AKASH Updated At : 12 Nov 2025 11:01 PM

विज्ञापन

मनोहरपुर प्रखंड के पुरानापानी गांव में अवैध संबंध के संदेह में पति ने पत्नी को ताबड़तोड़ चार-पांच थप्पड़ जड़ दिया.

विज्ञापन

मनोहरपुर.

मनोहरपुर प्रखंड के पुरानापानी गांव में अवैध संबंध के संदेह में पति ने पत्नी को ताबड़तोड़ चार-पांच थप्पड़ जड़ दिया. चारपाई से सिर टकराने से पत्नी की मौत हो गयी. घटना मंगलवार रात की है. पुलिस ने आरोपी पृथ्वी कंडुलना को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है. मामले की जांच जारी है. आरोपी ने बताया कि वह मंगलवार की रात घर पहुंचा. उसने पत्नी सालमी (35) के साथ गैर मर्द को देखा. इससे आक्रोश में आकर उसने पत्नी को चार-पांच थप्पड़ जड़ दिया. इस दौरान पत्नी का सिर संभवत: चारपाई से टकरा गया. उसके मुंह से खून निकलने लगा. कुछ देर में उसकी मौत हो गयी.

जैंतगढ़ में नया मोबाइल दिलाने से मना किया, आइटीआइ छात्र ने की आत्महत्या

जैंतगढ़.

चंपुआ प्रखंड की चंद्रशेखरपुर पंचायत अंतर्गत बालासोर गांव निवासी 17 वर्षीय शैलेन्द्र महानता ने बुधवार को मोबाइल फोन को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह फकीर महानता का पुत्र और काशीपाल पंचायत के गुलुदीपशी गांव में अपनी मां के साथ रहता था. शैलेन्द्र आइटीआइ का छात्र था. जानकारी के अनुसार, उसका मोबाइल खराब हो गया था. मंगलवार को उसने नया मोबाइल दिलाने की जिद की, लेकिन मां ने पैसे नहीं होने की बात कही. इसी बात से नाराज होकर उसने घर के पीछे आम के पेड़ पर फांसी लगा ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola