Chaibasa News : चंद्री गांव में शराब के खिलाफ लोगों का आंदोलन रैली निकाल भट्ठी संचालकों को दी चेतावनी

ग्रामीणों ने रैली निकाल भट्ठी संचालकों को चेतावनी दी व युवाओं को जागरूक किया
चक्रधरपुर.
शराब बंदी के खिलाफ चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री गांव के ग्रामीणों ने व्यापक आंदोलन छेड़ दिया है. गुरुवार को ग्रामीण मुंडा विश्वरंजन महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका भी शामिल हुईं. इसमें चंद्री गांव में संचालित विदेशी शराब दुकान व करीब आधा दर्जन शराब भट्ठियों को बंद कराने का फैसला लिया गया. बैठक में तमाम अवैध शराब विक्रेता भी उपस्थित थे. ग्रामीणों ने कहा कि शराब से होने वाले सामाजिक दुष्परिणाम और पारिवारिक तबाही के कारण निर्णय लिया गया है. गांव के युवा नशे का शिकार हो रहे हैं. चंद्री गांव में ना तो शराब की बिक्री होगी और न ही कोई सेवन करेगा.ग्रामीणों ने चंद्री गांव में निकाली रैली:
मुंडा विश्व रंजन महतो की अगुवाई में नशामुक्ति के खिलाफ बैठक करने के पश्चात चंद्री गांव के आदिवासी टोला, लोहार टोला समेत अन्य टोला में रैली निकाली गयी. इस रैली में गांव के सैंकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए. हाथों में शराब के खिलाफ तख्तियों को लेकर गांव का भ्रमण किया.शराब भट्ठियों से 1500 से अधिक ग्रामीण प्रभावित:
चंद्री गांव के ग्रामीणों ने शराब बंदी के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. करीब 1500 ग्रामीण शराब से प्रभावित हैं. नशा के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए ग्रामीण काफी चिंतित हैं. ग्रामीणों ने कहा कि शराब भट्ठियों को बंद कराने को लेकर आबकारी विभाग पूरी तरह फेल है. कुछ साल पूर्व गांव में एक भी शराब भट्ठी नहीं थी. धीरे-धीरे अवैध शराब भट्ठियों की संख्या काफी बढ़ गयी है. आदिवासी टोला व लोहार टोला में आधा दर्जन से अधिक अवैध शराब भट्ठियां संचालित है.
शराब के कारण हो रही अप्रिय घटना:
चंद्री गांव में पिछले कई माह से चोरी की घटना बढ़ गयी है. शराब के कारण प्रत्येक दिन घरों में अप्रिय घटना घट रही है. युवा वर्ग शिक्षा का मार्ग को छोड़कर नशे के मार्ग को अपना रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में युवा वर्ग नशे के लिए चोरी तक कर रहे हैं. अपने घरों में झगड़ा को बढ़ावा दे रहे हैं. आये दिन मुंडा के समक्ष शराब को लेकर झगड़ा-झंझट की बात सामने आ रही है.ग्रामीणों ने प्रशासनिक उदासीनता का लगाया आरोप:
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध शराब बिक्री के कारण छेड़छाड़ और आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है. गांव में शराब बंदी कराने का मुख्य उद्देश्य गांव में बिगड़ती सामाजिक स्थिति, युवाओं के नशे की जद में फंसने और घरेलू हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयास है. शराब बिक्री पर रोक नहीं लगी, जुर्माना लगाया जायेगा.शराब की बिक्री बंद नहीं हुई, तो लगेगा जुर्माना
चंद्री के ग्रामीणों ने कहा कि गांव के अंदर चल रही अवैध शराब भट्ठियों को बंद करने के लिए एक फरवरी तक अल्टीमेटम दिया गया है. चेतावनी दी गयी है कि यदि अवैध शराब बिक्री बंद नहीं हुई, तो भट्ठी संचालकों के खिलाफ जुर्माना लगाया जायेगा. गांव की महिला समूह. आंगनबाड़ी सेविकाएं व सहायिकाओं ने शराब बंदी का बीड़ा उठाया है. शराब बेचने पर जुर्माना लगाने की घोषणा की गयी.गांव वाले बोले
– गांव में नशा विकराल रूप धारण कर चुका है. गांव की महिलाएं व ग्रामीण नशापान के खिलाफ सड़कों पर उतर कर आंदोलन को तेज कर रहे हैं. इसका सकारात्मक परिणाम सामने आयेगा. युवाओं को जागरूक किया जा रहा है.-विश्वरंजन महतो
, मुंडा– महिलाओं ने हुंकार भर दिया है. अब एक भी घर बर्बाद नहीं होने दिया जायेगा. लगातार बढ़ते नशे के कारण घरों में लड़ाई-झगड़े प्रतिदिन की कहानी बन गयी है. भट्ठी संचालकों को अल्टीमेटम दे दिया गया है.
-कौशल्या महतो
, ग्रामीण– घरों में नशा को लेकर लड़ाई झगड़ा आम हो गया है. परिवार के पुरुष वर्ग दिन भर जो मजदूरी करके पैसे लाते हैं, उसे शाम को शराब पीने में बहा देते हैं. घर में मारपीट व गाली-गलौज करते हैं. यह समाज के लिये बुरा संकेत है.
-धनमनी लोहार
, ग्रामीण– गांव की स्थिति को देखते हुए महिला समूह ने नशापान के खिलाफ आंदोलन करने का रूख अख्तियार किया है. समूह बनाकर अवैध शराब भट्ठियों को बंद कराया जायेगा, ताकि शराब की लत को हद तक कम किया जा सके.– पूनम महतो
, ग्रामीण– गांव में बढ़ते नशापान के कारण बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है. गांव की महिलाएं चिंतित रहती हैं. नशे की लत से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है. गांव का माहौल खराब हो रहा है. गांव में शराब की बिक्री पर रोक जरूरी है. –
राजेश्वरी महतो
, ग्रामीण– तीन चार साल से गांव में नशा करने वालों की संख्या काफी बढ़ गयी है. शराब की लत के कारण गांव के युवा वर्ग अपनी राह से भटक गये हैं. ग्रामीणों ने नशा के खिलाफ आंदोलन का रूख अख्तियार किया है. इसमें ग्रामीण मजबूती के साथ खड़े हैं.– शुरूमनी बारला
, मुखियाप्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




