Chaibasa News : नशा में विवाद होने के बाद पत्थर से कूचकर की थी मोरा नाग की हत्या
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन

टेबो थाना के चकोमटोनांग जंगल से 13 फरवरी को मिला था मोरा नाग का शव
विज्ञापन
बंदगांव. पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र के चकोमटोनांग जंगल में मिले 55 वर्षीय मोरा नाग के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर भी बरामद कर लिया है.
क्या था मामला :
13 फरवरी को चकोमटोनांग गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में मोरा नाग (55) का शव बरामद हुआ था. मृतक के भाई कानु नाग के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी. जांच में सामने आया कि हत्या की वजह आपसी विवाद थी. आरोपी सनिका संगवार और मोरा नाग ने एक साथ बैठकर शराब पी थी. इसके बाद हुए झगड़े में मोरा नाग की बेरहमी से पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधरपुर एसडीपीओ कुमार विनोद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी. टीम ने 14 फरवरी को कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सनिका संगवार को धर दबोचा. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने खून लगा पत्थर भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इसमें शामिल फरार आरोपी गोबाई संगवार की तलाश जारी है. छापामारी दल में डीएसपी कुमार विनोद के साथ टेबो थाना प्रभारी सुशील मरांडी, सब इंस्पेक्टर रामाशीष प्रजापति, सुभाष महतो, अर्जुन उरांव, कार्तिक लोहरा, रतनलाल मुर्मू और डोमन सिंह सरदार शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










