नोवामुंडी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आयरन ओर लदे दो भारी वाहनों को किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

नोवामुंडी में जब्त वाहन

Chaibasa: चाईबासा के नोवामुंडी में पुलिस चेकिंग में दो भारी वाहनों को रोका गया, जिसमें आयरन ओर लोड थे. पुलिस ने गाड़ियों को जब्त कर लिया है और आगे की जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन

Chaibasa: नोवामुंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने अवैध खनन और आयरन ओर परिवहन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए दो भारी वाहनों को रोककर जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव के नेतृत्व में 12 चक्का ट्रक (सीजी 04 जेई 0506) और 18 चक्का ट्रेलर (जेएच 02 बी वी 6118) को थाना के समीप रोका गया. दोनों वाहन बड़बिल से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे और इनमें भारी मात्रा में आयरन ओर लोड था.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने चालकों से वाहन के कागजात, चालान, परिवहन अनुमति पत्र और खनिज संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच की. प्राथमिक जांच के बाद मामले की सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई के लिए उनके निर्देश का इंतजार किया जा रहा है.

नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध आयरन ओर परिवहन की शिकायतें लगातर मिल रही थीं. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप है और प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें…

सोलर पंप योजना से झारखंड के 48,000 किसानों की बढ़ी आमदनी, खेती की लागत घटी

टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन होंगे जमा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola