Chaibasa News : हाटगम्हरिया : युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, तालाब में फेंका शव

Updated:
विज्ञापन

मागे पर्व देखने के बहाने रात नौ बजे बैसाखु को बुलाकर दो युवक ले गये थे

विज्ञापन

हाटगम्हरिया. हाटगम्हरिया के भुइयां साईं में महाशिवरात्रि की खुशियां उस समय मातम में बदल गयी, जब शनिवार की रात अपराधियों ने बैसाखु ग्वाला (39) की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी और शव को तालाब में फेंक दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे दो लोग बैसाखु को किसी बहाने घर से बुलाकर ले गये थे. क्षेत्र में मागे पर्व की धूम होने के कारण परिजनों को किसी अनहोनी का संदेह नहीं हुआ. जब वह रात भर घर नहीं लौटा, तो खोजबीन शुरू की.

सुबह में मिला शव :

रविवार तड़के ग्रामीणों ने पारमसाई जोड़ा तालाब में एक शव देखा. इसकी शिनाख्त बैसाखु के रूप में की गयी. सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पत्नी शुरु ग्वाला के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं. ग्रामीणों ने बैसाखु को राम गागराई और पराय बोदरा के साथ अंतिम बार घूमते हुए देखा था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राम गागराई को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद भुइयां साई गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गयी है.

कोट

यह मामला बेहद गंभीर है. हम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं. संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

-उत्तम तिवारी

, थाना प्रभारी, हाटगम्हरिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola