एमएमआरडी विधेयक पर झामुमो का विरोध तेज, यहां जानें क्यों हो रहा है इस विधेयक का विरोध
बैठक में शामिल झामुमो कार्यकर्ता.
झामुमो ने नकटी में बैठक कर संगठन को मजबूत करने और केंद्र सरकार के एमएमआरडी विधेयक के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार की है।
बंदगांव : बंदगांव प्रखंड के नकटी में झामुमो बंदगांव प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष लखन हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडारी व केंद्रीय सदस्य मिथुन गागराई उपस्थित थे. बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई. साथ ही एमएमआरडी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई.
आपके शहर में
खान एवं खनिज संशोधन विधेयक आदिवासियों के लिए चिंता का विषय : मिथुन
झामुमो के केंद्रीय सदस्य मिथुन गागराई ने कहा - केंद्र सरकार द्वारा लाया गया एमएमआरडी (खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026) झारखंड के जल, जंगल और जमीन तथा यहां के आदिवासी-मूलवासी हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय है. पार्टी इस विधेयक के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी. जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए झामुमो हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार है. उन्होंने कहा - पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को इस विधेयक के प्रावधानों से अवगत कराना होगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा.
बैठक में ये थे मौजूद
बैठक में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गोप, झामुमो बंदगांव प्रखंड सचिव सुनील लागुरी ,झामुमो सक्रिय सदस्य राधेश्याम गागराई, नकटी पंचायत अध्यक्ष करन पूर्ति, हुरंगदा पंचायत अध्यक्ष साधुचरण बोदरा, भालूपानी पंचायत सचिव विनोद तांती, लण्डुपोदा पंचायत सचिव रमेश मेलगंडी, पिताय बोदरा, कार्मेल बोदरा, किसान मोर्चा जिला सदस्य पीटर पूर्ति, बासुदेव दिग्गी सहित अन्य पार्टी सदस्य उपस्थित थे.बैठक के अंत में ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए