1.72 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची मईयां सम्मान की राशि, मिले इतने रुपये
मंईयां योजना
झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत चाईबासा की 1.72 लाख महिलाओं के खाते में 43.17 करोड़ रुपये भेजे गए. जानें योजना की पूरी जानकारी यहां.
चाईबासा. रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' ने महिलाओं के चेहरों पर बड़ी मुस्कान ला दी है. इस योजना के तहत जिले की 1,72,672 महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से सम्मान राशि सफलतापूर्वक क्रेडिट कर दी गयी है.
आपके शहर में
खातों में पहुंचे 43.17 करोड़ से अधिक
सरकार की इस जनहितकारी पहल के तहत जिले की लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में कुल ₹43.17 करोड़ से अधिक की भारी-भरकम राशि का सीधा हस्तांतरण किया गया है. त्योहारी सीजन से ठीक पहले आई इस बड़ी आर्थिक मदद से महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, जिससे वे अपने परिवार के साथ और अधिक उल्लास के साथ त्योहार मना सकेंगी.
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना उद्देश्य
राज्य सरकार द्वारा संचालित इस दूरदर्शी योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है. इसके माध्यम से महिलाओं को उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जरूरी वित्तीय सहयोग मिलता है, जिससे वे किसी पर निर्भर न रहें और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी भागीदारी और अधिक मजबूत हो सके.
त्योहार पर डबल खुशी का माहौल
रक्षाबंधन के मौके पर इस सहायता राशि के मिलने से बहनों में विशेष खुशी का माहौल है. प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में मील का पत्थर साबित हो रही है. समय पर राशि मिलने से महिलाओं में सरकार की इस कल्याणकारी योजना के प्रति खासा विश्वास भी बढ़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए