पोटका में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीण

चक्रधरपुर के पोटका में मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर

विज्ञापन

चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के पोटका में मंगलवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. हादसे के बाद चारों युवक सड़क पर घायल अवस्था में गिर पड़े और खुद से उठने की स्थिति में नहीं थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

काम के बाद लौट रहे थे जमशेदपुर

चक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक घायल; एक की हालत गंभीर | Prabhat Khabar Network
मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर निवासी सद्दाम अंसारी और अब्दुल पेंटिंग व टाइल्स मिस्त्री का काम करते हैं. दोनों चक्रधरपुर के सिमिदिरी इलाके में काम करने के बाद बाइक से जमशेदपुर लौट रहे थे. वहीं, चाईबासा से पुरुषोत्तम कुमार यादव और अनिरुद्ध कुमार प्रधान बाइक से चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान पोटका के पास दोनों मोटरसाइकिलों की सीधी भिड़ंत हो गई.

टक्कर के बाद दोनों बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. समाजसेवी सिकंदर जामुदा और स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को घटनास्थल से उठाकर टोटो के माध्यम से इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को पीसीआर वैन से अस्पताल पहुंचाया.

इलाज जारी

अनुमंडल अस्पताल में चारों घायलों का इलाज किया गया. चिकित्सकों के अनुसार तीन युवक खतरे से बाहर हैं, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गयाहै. पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola