Chaibasa News : नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फरार युवक गिरफ्तार, जेल

जोड़ा: वीडियो वायरल की धमकी देकर एक साल तक किया रेप
बड़बिल.क्योंझर जिले के जोड़ा थाना अंतर्गत एक नगर में एक नाबालिग (16) को गर्भवती करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़िता की मां ने जोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. जिसके बाद जोड़ा पुलिस ने फरारी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रविवार शाम को जेल भेज दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनेश पात्रो (30) ने वर्ष 2024 शिवरात्रि की रात नाबालिग को बहला-फुसला कर निकटतम बंद आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर दुष्कर्म किया था. आरोपी ने दुष्कर्म के बाद नाबालिग की अश्लील वीडियो भी बनायी. इसके बाद आरोपी लगातार एक साल तक उसी वीडियो को दिखा कर वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म किया.
शरीर में परिवर्तन दिखने पर परिजनों ने करायी जांच
पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म के बाद अचानक लड़की की तबीयत और शारीरिक परिवर्तन होने से परिवार के लोगों को संदेह हुआ. जब नाबालिग की अस्पताल में जांच करायी, तो पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है. पीड़िता की मां के शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद जोड़ा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट के तहत जेल भेज दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




