Chaibasa News : अनियंत्रित बाइक 407 से टकरायी एक की गयी जान, दो हुए गंभीर

Published by : AKASH Updated At : 12 Nov 2025 11:04 PM

विज्ञापन

टोंटो थाना क्षेत्र के नीमडीह मोड़ के कुदाहातू पुल के पास बुधवार शाम 4:30 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सुरेश गोप की मौत हो गयी.

विज्ञापन

झींकपानी.

टोंटो थाना क्षेत्र के नीमडीह मोड़ के कुदाहातू पुल के पास बुधवार शाम 4:30 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सुरेश गोप की मौत हो गयी. जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये. सुरेश नोवामुंडी थाना क्षेत्र के कोटगढ़ (रेंगालबेड़ा) का निवासी था. घायल जितेन्द्र बोंबोंगा और मंजीत बोबोंगा भी उसी गांव के हैं. तीनों युवक बाइक (जे एच 06 जी 3667) से झींकपानी से चाईबासा जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहा 407 मालवाहक वाहन की वजह से नीमडीह मोड़ पर बाइक का संतुलन खराब हो गया और वह वाहन के पिछले हिस्से से टकरा गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार सभी दूर जा गिरे और उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आयीं. घटना की सूचना मिलते ही टोंटो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल चाईबासा भेजा. चिकित्सकों ने सुरेश गोप को मृत घोषित किया, जबकि जितेंद्र और मंजीत की हालत गंभीर बनी हुई है.बेटे का शव देख मां का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola