Chaibasa News : नवरात्र से छठ तक बाजार में खुदरा पैसे की नहीं होगी कमी
Published by : AKASH Updated At : 19 Sep 2025 12:13 AM
विज्ञापन
आगामी शारदीय नवरात्र, दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ जैसे प्रमुख पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र बाजार में खुदरा मुद्रा (छुट्टे पैसे) की संभावित आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा स्थानीय व्यापारियों के बीच ₹6,25,000 मूल्य की खुदरा राशि का वितरण किया गया.
विज्ञापन
चाईबासा.
आगामी शारदीय नवरात्र, दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ जैसे प्रमुख पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र बाजार में खुदरा मुद्रा (छुट्टे पैसे) की संभावित आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा स्थानीय व्यापारियों के बीच ₹6,25,000 मूल्य की खुदरा राशि का वितरण किया गया. चेंबर अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में खुदरा मुद्रा की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं व व्यापारियों के बीच लेन-देन को सहज व सुविधाजनक बनाना है. इस वितरण कार्यक्रम का आयोजन चेंबर कार्यालय में किया गया, जिसमें अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल, सचिव आयुष दोदराजका, सह सचिव मोहित सुल्तानिया, उपाध्यक्ष गौरव मुंधड़ा, कोषाध्यक्ष शंभु फिरोजीवाला, कार्यकारिणी सदस्य रमेश पसारी, अविनाश खिरवाल, मोहित चिरानिया, संस्थापक विकास चंद्र मिश्रा, पूर्व सचिव कुणाल सराफ, सदस्य अनिल दोदराजका सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे. इस दौरान 5, 10 और 20 के सिक्कों के रूप में कुल 6.25 लाख की राशि का वितरण किया गया. अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि त्योहारों के समय व्यापारियों को छुट्टे पैसों की कोई कमी न हो, ताकि बाजार में क्रय शक्ति बनी रहे और व्यापार सुचारू रूप से संचालित हो सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










