Chaibasa News : हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी

Published by : AKASH Updated At : 19 Sep 2025 12:21 AM

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. बुधवार को वन विश्राम गृह, चक्रधरपुर में आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें नगर निकाय चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने की. बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह-प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद तथा झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारु उपस्थित थे.

मौके पर डॉ प्रसाद ने कहा कि झारखंड में बहुत जल्द नगर निकाय का चुनाव होने वाला है. कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठन के हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल मंत्र संविधान और सामाजिक न्याय है. इन्हीं मूल्यों पर आधारित उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा. इसके लिए कांग्रेस की चयन समिति नगर निकाय क्षेत्र में जाकर योग्य उम्मीदवारों की पहचान करेगी.अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारु ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जायेगा. हर वार्ड में कमेटी बनेगी. उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट पार्टी की जीत में निर्णायक भूमिका निभायेंगे. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने संगठन सृजन अभियान को पार्टी के पुनर्गठन की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया. बैठक का संचालन नगर निकाय चुनाव चक्रधरपुर की पर्यवेक्षक अनुप्रिया सोय एवं धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस नेत्री राखी सालुजा ने किया. इस मौके पर अंबर रायचौधरी, विजय सिंह सामड, राजेश शुक्ला, सौरभ अग्रवाल, त्रिशानु राय, लक्ष्मण हांसदा, रवि कच्छप, शाह आजम, अमन मुस्तफा, सन्नी रॉबर्ट अंथोनी, रीना मुखी, दीपक साव, रुपेश जायसवाल, हरि राव, मयूर खान, सोहेल असलम, आफताब मोइन, मो परवेज आलम, दानिश जेब, राजू कुजूर, लाला भाई आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola