ePaper

Chaibasa News : सेल के सफाई कर्मी हड़ताल पर

Updated at : 19 Sep 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : सेल के सफाई कर्मी हड़ताल पर

सेल गुवा के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये.

विज्ञापन

गुवा.

सेल गुवा के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने जनरल ऑफिस के समक्ष नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है. हड़ताल से गुवा सेल अस्पताल परिसर व आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गयी है. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ ने कहा कि ये मांगें नयी नहीं हैं. हर बार सिर्फ आश्वासन मिला है. जबतक लिखित समझौता नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

मुख्य महाप्रबंधक के लौटने पर होगी वार्ता

इधर, सेल के महाप्रबंधक अमित कुमार तिर्की ने कहा कि मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर काम के सिलसिले में बाहर हैं. उनके लौटने के बाद ही वार्ता संभव होगी. इसके बाद सफाई कर्मियों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

सफाई कर्मियों की मांगें

उन्होंने मांग रखी कि रोइदास करुवा और किशन गोच्छाइत (जिन्हें सफाई विभाग से हटाया गया है) को पुनः बहाल किया जाये. सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ायी जाये, मूल वेतन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान बढ़ाकर 40 प्रतिशत किया जाये. जिन कर्मियों को आवास आवंटित नहीं है, उन्हें 3000 रुपये प्रतिमाह आवास भत्ता दिया जाये. आवास आवंटन में सफाई कर्मियों को प्राथमिकता मिले. सफाई कर्मियों ने दो जोड़ी वर्दी, जूते, हेलमेट और दस्ताने देने की मांग उठायी. लंबे समय से ठेके पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने, पदोन्नति का प्रावधान करने और सेवानिवृत्त कर्मियों के आश्रित को योग्यता के अनुरूप रोजगार देने जैसी मांग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola