Chaibasa News : सीनी के पास ढाई घंटे रुकी रही टाटा-गुवा पैसेंजर, यात्रियों ने किया हंगामा

ढाई घंटे तक परेशान रहे यात्री, पैसेंजर ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग की
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल में एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं. इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है. शनिवार को सीनी से दो किमी पहले टाटा-गुवा पैसेंजर (58109) ट्रेन करीब ढाई घंटे तक रुकी रही. इसपर यात्रियों ने हंगामा किया. यात्रियों ने बताया कि टाटा-गुवा पैसेंजर ट्रेन सीनी से दो किमी दूर ब्रिज संख्या 4 पर सुबह 8 बजे से 10.15 बजे तक रुकी रही. इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. छोटे-छोटे बच्चे हैं. ट्रेन में पानी व भोजन की सुविधा नहीं है. वहीं शौचालय में पानी नहीं है. यात्रियों ने कहा कि आये दिन पैसेंजर ट्रेन को रोककर थर्ड लाइन से सभी ट्रेनों को चलायी जाती है. इससे हमलोगों को रोज परेशानी हो रही है.
पैसेंजर ट्रेन को समय पर चलाये रेलवे, नहीं तो आंदोलन
विशेष काम से चाईबासा कोर्ट जा रहे हैं. हर दिन की तरह ट्रेन काफी विलंब से चल रही है, पिछले दिन भी आवश्यक कार्य से वंचित हो गये. इस कारण कोपभाजन का शिकार बनना पड़ा. रेल विभाग के अधिकारियों से मांग है कि ट्रेनों को समय पर चलाये. –
गिरिश चंद्र मिश्रा, यात्री
उनके चाचा की मौत हो गयी है. अंतिम संस्कार में राजखरसावां जा रहे हैं. पैसेंजर ट्रेन देर से चल रही है. उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचने का मलाल है. रेलवे पैसेंजर ट्रेनों को समय पर चलाये –सुनीता बोदरा, यात्री
जमशेदपुर से गुवा जा रहे हैं. सीनी स्टेशन से पहले ट्रेन रुक गयी है. शौचालय में पानी नहीं है. इससे बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. ट्रेनों को रोकना जरूरी है, तो किसी सुरक्षित स्टेशन पर रोका जाये, जहां भोजन व पानी की सुविधा हो. –राजू बारिक, यात्री
टाटानगर से गुवा जा रहे हैं. श्री दास ने कहा कि आये जिन पैसेंजर ट्रेनों को रोककर थर्ड लाइन से सभी ट्रेनों को पास किया जाता है. इस कारण रोज पैसेंजर ट्रेन विलंब से गुवा पहुंच रही है. रेलवे इसपर संज्ञान लेते हुए यात्रियों की परेशानियों को दूर करे.– प्रभाष दास, यात्री
ट्रेन के देर से चलने से गंतव्य स्थान पर देर से पहुंच रहे हैं. इससे व्यवसाय व रोजगार प्रभावित हो रहा है. पैसेंजर ट्रेनों को अन्य ट्रेनों की तरह प्राथमिकता मिले. ट्रेनों को देर से चलाने के लिये जिम्मेदार रेलकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिये. –कृष्णा दास, यात्री
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




