Chaibasa news : रामगढ़ व कटक की कंपनी और पीएनबी शाखा प्रबंधक पर प्राथमिकी

Updated at : 20 Feb 2025 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa news : रामगढ़ व कटक की कंपनी और पीएनबी शाखा प्रबंधक पर प्राथमिकी

टाटा कॉलेज चाईबासा के बैंक खाते से करीब 1.58 करोड़ की निकासी का मामला

विज्ञापन

चाईबासा.कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के टाटा कॉलेज के बैंक (पीएनबी) खाते से दो फर्जी चेक के सहारे एक करोड़ 58 लाख 96 हजार 800 रुपये की निकासी की जांच शुरू हो गयी है. इस संबंध में बुधवार को कुलसचिव डॉ पी सियाल ने मुफ्फसिल (चाईबासा) थाना में रामगढ़ (झारखंड) की राधारानी इंटरप्राइजेज, कटक (ओडिशा) की शानू चिन्ता इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और टाटा कॉलेज के प्रशासनिक भवन में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक सुरेश पुरती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया कि प्रथम दृष्टया में उक्त आरोपियों की संलिप्तता का शक है. थाना से इसकी जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी है. मामले में पुलिस ने बुधवार को विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी और पीएनबी शाखा के पदाधिकारियों से पूछताछ की.

चाईबासा से रांची तक सरगर्मी बढ़ी

इस मामले ने चाईबासा से रांची तक सरगर्मी बढ़ा दी है. बुधवार को वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने केयू के एफओ कार्यालय में पदाधिकारी व कर्मियों से मामले की जानकारी ली. कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास किया.

एक सप्ताह बाद कंपनी ने मोबाइल नंबर बदला

बुधवार को पीएनबी के वरीय पदाधिकारी रांची से चाईबासा पहुंचे. केयू के वित्त विभाग में जानकारी लेने के बाद पुलिस पदाधिकारी, कुलसचिव और वित्त पदाधिकारी के साथ पीएनबी के शाखा कार्यालय पहुंचे. उन्होंने ब्रांच मैनेजर से कई सवाल किये. उनसे पूछा कि उन्हें कब जानकारी मिली? इसके बाद क्या किया आदि. बताया गया कि एक सप्ताह के बाद उक्त कंपनी का मोबाइल नंबर बदल दिया गया. बैंक कर्मी को शक हुआ, तो 12 फरवरी को टाटा कॉलेज के कर्मी (एकाउंट से संबंधित कार्य करते हैं) को बताया.डेढ़ करोड़ से अधिक का मामला था, फिर भी पदाधिकारी से बात नहीं की

ब्रांच मैनेजर से पूछा गया कि एकाउंट (ए) से राशि निकासी विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी व कुलसचिव के हस्ताक्षर के माध्यम से होती है. ऐसे में टाटा कॉलेज के प्रो. इंचार्ज द्वारा जारी पत्र पर शक क्यों नहीं हुआ. अमूमन एक लाख से अधिक राशि की निकासी पर संबंधित पदाधिकारी को पूछा जाता है. मामला एक करोड़ रुपये से अधिक का था, तो जरूरत क्यों नहीं महसूस हुई. पुलिस पदाधिकारियों ने साइबर सेल व कई नंबरों के माध्यम से जांच की.

विश्वविद्यालय के एकाउंट डिटेल्स को खंगाला

केयू के पदाधिकारियों ने बैंक खाते के डिटेल्स की जांच की. पिछले कुछ दिनों में राशि किस-किस को और कब-कब भेजी गयी, इसकी जांच की. कुलसचिव, पूर्व कुलसचिव डीएसडब्ल्यू, प्रॉक्टर आदि उपस्थित रहे.

कोट:

घटना की जांच की जा रही है. अभी मामले में कुछ भी सटीक नहीं कहा जा सकता है.

– बहमन टूटी, एसडीपीओ, सदर अनुमंडल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola