Chaibasa News : टाकू का चुनाव 12 को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

Published by : AKASH Updated At : 15 Sep 2025 11:28 PM

विज्ञापन

कोल्हान विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (टाकू) की मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सोमवार से कुल 15 पदों के चुनाव के लिए सोमवार से शिक्षकों ने नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

चाईबासा.

कोल्हान विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (टाकू) की मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सोमवार से कुल 15 पदों के चुनाव के लिए सोमवार से शिक्षकों ने नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए दो केंद्र निर्धारित किये गये हैं. नामांकन की प्रक्रिया 15-19 सितंबर तक होगी. नामांकन पत्र की जांच 20 सितंबर, नामांकन पत्र की वापसी 23-24 सितंबर व उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 26 सितंबर को किया जायेगा. चुनाव 12 अक्तूबर को होगा. मतदान के परिणाम की घोषणा उसी दिन कर दी जायेगी. चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ नरेश कुमार ने बताया कि नोमिनेशन करने के लिए कॉलेजों में बनाये गये चुनाव पदाधिकारी के पास भी नोमिनेशन किया जा सकेगा. इसके अतिरिक्त टाकू की वेबसाइट के माध्यम से नामांकन करने के इच्छुक शिक्षकों द्वारा केन्द्रीय कमेटी को मेल किया जा सकेगा. 5 सदस्यीय चुनाव समिति ने चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola