Chaibasa News : ''सम्पूर्ण शिक्षा कवच’ से निखरेगी विद्यार्थियों की प्रतियोगी क्षमता
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 20 May 2025 11:01 PM
'सम्पूर्ण शिक्षा कवच’ से निखरेगी विद्यार्थियों की प्रतियोगी क्षमता
चाईबासा.पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरकारी स्कूलों में डीसी कुलदीप चौधरी के मार्गदर्शन में ””सम्पूर्ण शिक्षा कवच”” कार्यक्रम शुरू किया गया. यह कार्यक्रम छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने और उन्हें उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया. कई स्कूलों में शिक्षक की कमी, बच्चों के सीखने की धीमी गति व डिजिटल संसाधनों तक सीमित पहुंच जैसी समस्याओं के साथ-साथ विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों में छात्रों को पर्याप्त मार्गदर्शन नहीं मिल पाने से उनका शैक्षणिक प्रदर्शन प्रभावित होता रहा है. अब उपायुक्त कुलदीप चौधरी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ””सम्पूर्ण शिक्षा कवच”” कार्यक्रम से छात्रों के लिए पढ़ाई को पहले से सुलभ और असरदार बनाने की पहल की गयी है. यह डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है. अब छात्र केवल एक मिनट में गणित, विज्ञान व अंग्रेजी जैसे विषयों के विशेषज्ञों से जुड़ सकते हैं. भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को सक्षम बनाने के उद्देश्य से जेइइ, नीट व अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है.
छात्रों की शैक्षणिक प्रगति की होती है ट्रैकिंग :
इस कार्यक्रम के तहत हर छात्र की प्रगति को बारीकी से ट्रैक किया जाता है. डेटा आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमित मूल्यांकन व विश्लेषण के जरिए यह समझा जाता है कि छात्रों को कहां मदद की जरूरत है. उनकी पढ़ाई के स्तर में सुधार किया जा सके. इससे न केवल छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन बेहतर होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










