Chaibasa News :चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में छह नये बूथ बनेंगे

Published by : AKASH Updated At : 13 Sep 2025 11:26 PM

विज्ञापन

चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. चक्रधरपुर नगर परिषद के लिए सीओ सुरेश सिन्हा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए बीडीओ कांचन मुखर्जी ने बैठक की.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. चक्रधरपुर नगर परिषद के लिए सीओ सुरेश सिन्हा तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिए बीडीओ कांचन मुखर्जी ने बैठक की. इसमें बीडीओ ने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के तहत 1200 या उससे अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को नजदीकी मतदान केंद्र में समायोजित किया जायेगा. बैठक के दौरान बीडीओ ने बताया कि चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में 127 मतदान केंद्र हैं. लेकिन चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में 15 ऐसे बूथ हैं जहां 1200 से अधिक मतदाता हैं. ऐसे में चक्रधरपुर ग्रामीण क्षेत्र में 6 नये बूथ बनाने के लिए बूथ चयनित किया गया है. इसके बारे में उन्होंने जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी. बैठक में झामुमो के प्रदीप महतो, भाजपा के दुर्योधन प्रधान, श्रीवंत षाड़ंगी, कांग्रेस के विजय सिंह सामड, रमेश ठाकुर, आजसू के शुभम महतो, जेएलकेएम के करण महतो समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola