Chaibasa News : चोरी के सात मोटरसाइकिल बरामद, छह युवक गिरफ्तार

Published by : AKASH Updated At : 15 Sep 2025 11:17 PM

विज्ञापन

नोवामुंडी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चोरी के सात बाइक के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

नोवामुंडी.

नोवामुंडी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चोरी के सात बाइक के साथ छह युवकों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को 14 सितंबर को गुप्त सूचना मिली की कुटीनता की ओर से एक युवक चोरी की बाइक से नोवामुंडी की ओर आ रहा है. इसके बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस ने काले रंग की बाइक से युवक को आते देखा. युवक के कागजात जांच करने पर उसने दिखने में असमर्थता जतायी. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि बाइक चोरी की है. इसे बेचने के लिए जा रहा था.

युवक ने अपना नाम बादल सिंह बताया. उसकी निशानदेही पर छह युवकों को गिरफ्तार किया गया. जबकि उनलोगों के पास से चोरी की 7 बाइकों को बरामद किया गया. गिरफ्तार युवकों में चांडिल के काली मंदिर कोदलो निवासी बादल सिंह (20), नोवामुंडी टाटरा हाटिंग के सालीम शेख (29), लखनसाई के सन्नी संवैया (19), आजाद बस्ती निवासी गोपाल बानिया (20), आजादबस्ती निवासी सोनू बिरुवा (22), कलाइया डांगुवापोसी निवासी दीपक तांती (21) शामिल है. छापामारी दल में नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अजंत प्रधान और जैप 09 के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola