Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम जिला बास्केटबाॅल महिला-पुरुष सीनियर टीम का चयन
Updated at : 21 Nov 2024 12:01 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम बास्केटबॉल एसोसिएशन ने 21 से 24 नवंबर तक 24वीं सीनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप -2024 का आयोजन किया है.
विज्ञापन
चाईबासा.
पूर्वी सिंहभूम बास्केटबॉल एसोसिएशन ने 21 से 24 नवंबर तक 24वीं सीनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप -2024 का आयोजन किया है. इसमें भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम बास्केटबॉल एसोसिएशन ने सीनियर टीम का चयन कर नामों की घोषणा कर दी है. एसोसिएशन के अध्यक्ष फादर यूजिन एक्का, सचिव समीर सावैंया, सदस्य ब्रदर अनिल कुजूर एवं फ्रांसिस जेवियर देवगम की उपस्थिति में पुरुष व महिला सीनियर टीम का चयन किया गया है.महिला टीम:
रानी सावैंया, आकांक्षा समद, विभा तामसोय, आशा अंगरिया, सुमन सिंकु, लवली पाठ पिंगुवा, नीलम दास, नील कुसुम सुंडी, रीतिका टोप्पो, प्रिया प्रेरणा बारला (ये सभी चाईबासा), लक्ष्मी हेंब्रम गुवा और शिवानी कुमारी जमशेदपुर की रहनेवाली है.पुरुष टीम :
मधुसूदन पुरती, राज सालबुनिया, निखिल सिंकु, कुनाराम हांसदा, सावन प्रधान, अमन तोपनो, समीर हेंब्रम, युगांत पिंगुवा, प्रियांशु (ये 9 चाईबासा) तथा जेरी निकोदीन तिग्गा गुवा और राजेश जमशेदपुर के हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




