Chaibasa News : टिमरा में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त राउरकेला के दंपती व बेटी घायल

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : टिमरा में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त राउरकेला के दंपती व बेटी घायल

घायलों में भीम कुमार (41), उनकी पत्नी सतवंती कुमारी (25) और बेटी अर्शिता कुमारी (6) शामिल हैं.

विज्ञापन

मनोहरपुर. मनोहरपुर थानांतर्गत चिरिया ओपी क्षेत्र में टिमरा गांव के पास गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में राउरकेला (ओडिशा) निवासी दंपती और उनकी बेटी घायल हो गये. घायलों में भीम कुमार (41), उनकी पत्नी सतवंती कुमारी (25) और बेटी अर्शिता कुमारी (6) शामिल हैं. सभी का इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया गया. घायल सतवंती ने बताया कि वह स्कूटी (ओडी- 14 एके 2682) से अपने मायका छोटा जामकुंडिया से राउरकेला जा रही थी.इसी दौरान टिमरा के पास तीखे मोड़ पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गयी. दुर्घटना में सभी घायल हो गये. घटना के बाद लोगों के सहयोग से इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां सभी का इलाज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola