Chaibasa News : ₹55 लाख के स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में धांधली, रोक के बाद भी निर्माण जारी

Updated:
विज्ञापन

मनोहरपुर के ढीपा गांव में बन रहा स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन

विज्ञापन

मनोहरपुर. प्रखंड के ढीपा गांव में जिला परिषद विभाग द्वारा बनाये जा रहे स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. करीब 55 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन में प्राक्कलन को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि विभाग द्वारा काम रोकने के निर्देश के बाद भी निर्माण कार्य जारी है. बंद नहीं हुआ है.

जिप सदस्य की शिकायत को संवेदक ने किया अनसुना

मनोहरपुर भाग-1 के जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो ने 11 फरवरी को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था. उन्होंने पाया कि पिलर में लगाये जा रहे छड़ मानक कंपनी के नहीं हैं. प्राक्कलन के अनुसार तय मोटाई और आकार के छड़ों का प्रयोग नहीं किया जा रहा है. विभाग द्वारा काम बंद करने की बात कहे जाने के बावजूद, उसी छड़ों से पिलर खड़े कर दिये गये हैं. जिप सदस्य जयप्रकाश महतो ने संवेदक की मनमानी पर एतराज जताया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर अनसुनी किए जाने के बाद अब वह सीधे उपायुक्त से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज करायेंगे, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग रोका जा सके.

भुगतान नहीं किया जायेगा : कार्यपालक अभियंता

इस मामले पर विभाग और जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है. कार्यपालक अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि योजना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं. जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी पर उन्होंने संबंधित अभियंता को स्मार पत्र जारी करने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट किया कि गलत काम का भुगतान किसी भी सूरत में नहीं किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola