Chaibasa News : सोनुआ, मनोहरपुर, चांडिल व गालूडीह में ट्रेन रोकने की तैयारी

Published by : AKASH Updated At : 19 Sep 2025 11:36 PM

विज्ञापन

आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर से रेल टेका आंदोलन शुरू किया जायेगा.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर से रेल टेका आंदोलन शुरू किया जायेगा. इसे लेकर समाज द्वारा सोनुआ, टुनिया, मनोहरपुर, सरायकेला, राजखरसावां, चांडिल, गालूडीह में रेल रोकने की संभावना है. इसे लेकर जिला प्रशासन और रेल प्रबंधन पूरी तरह सतर्क है. जिला प्रशासन ने स्टेशन क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. रेल प्रशासन ने सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने, ट्रेनों के संचालन पर नजर रखने और संवेदनशील स्टेशनों पर गश्ती तेज करने का निर्णय लिया है.

चक्रधरपुर में आदिवासी कुड़मी समाज ने की बैठक

समाज के सक्रिय नेता अजीत प्रसाद महतो के नेतृत्व में चक्रधरपुर में पहली बैठक हुई. जबकि दूसरी बैठक संजीव महतो की अगुवाई में हुई. दोनों बैठकों में आंदोलन को व्यापक बनाने पर चर्चा की गयी. बैठक में समाज के विभिन्न प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

रेल टेका आंदोलन को जेएलकेएम का समर्थन

आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर को प्रस्तावित रेल टेका आंदोलन को जोरदार समर्थन मिला है. जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो ने आंदोलन का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने इस संबंध में संगठन से जुड़े सभी राज्य स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर आंदोलन में शामिल होने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola