Chaibasa News : रिमुली पंचायत की सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 22 May 2025 10:05 PM

विज्ञापन

रिमुली पंचायत की सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन

जैंतगढ़. चंपुआ (ओडिशा) ब्लॉक अंतर्गत रिमुली ग्राम पंचायत की सरपंच अमरानी मुंडा के खिलाफ आठ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. गुरुवार को सदस्यों ने चंपुआ उपजिला कलेक्टर को लिखित रूप में प्रस्ताव सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की. वार्ड सदस्यों का आरोप है कि सरपंच नियमित रूप से पंचायत कार्यालय नहीं आ रही हैं. पंचायत से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की पारदर्शिता नहीं बरत रही है. साथ ही वह बिना किसी परामर्श के मनमाने ढंग से निर्णय ले रही हैं. 12 में से 8 वार्ड सदस्यों ने एकमत होकर सरपंच के विरुद्ध प्रस्ताव का समर्थन किया. याचिका पर हस्ताक्षर कर उसे उपजिला कलेक्टर को सौंपा. अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola