Chaibasa News : प्रकृति से प्रेम का संदेश देता है मागे पर्व : प्राचार्या

Updated at : 25 Feb 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : प्रकृति से प्रेम का संदेश देता है मागे पर्व : प्राचार्या

चाईबासा महिला कॉलेज में मागे मिलन समारोह

विज्ञापन

चाईबासा.चाईबासा स्थित महिला कॉलेज के बीएड विभाग के बहुउद्देशीय हॉल में मंगलवार को मागे- मिलन समारोह ‘मागे जुमुर’ का आयोजन किया गया. प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा व प्राध्यापकों का बीएड की छात्राओं ने मांदर के साथ परंपरागत स्वागत किया. इसके बाद दीप प्रज्वलित और सर्वधर्म प्रार्थना से समारोह की शुरुआत हुई. प्राचार्या ने कहा कि मागे पर्व हमें प्रकृति के साथ प्रेम करना सिखाता है. बीएड विभागाध्यक्ष एमके हाशमी ने कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति के साथ जीना और प्रकृति के पास जीना सिखाती है. छात्राओं ने पारंपरिक हो नृत्य व गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया. मागे पर्व की महत्ता और आयोजन के बारे में नृत्य व नाटिका के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी. नाटक से 8 दिन की पूजा व आयोजन को मंचित कर सभी को विषय में जानकारी दी.

आयोजन में महिला कॉलेज जूलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सविता सुंडी, हो विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्र मोहन हेंब्रम, बीएड विभाग की डॉ पुष्पा कुमारी, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, प्रो. बबीता कुमारी, प्रो. शीला समद, प्रो. प्रीति देवगम, प्रो. सितेंद्र रंजन सिंह, प्रो. मदन मोहन मिश्रा, प्रो. धनंजय कुमार व साथ ही बीएड सेमेस्टर 1 एवं 2 की छात्राएं उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola