महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा आज लौटेंगे धाम

Updated:
विज्ञापन
तसवीर 23सीबीएस 54: प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार | Prabhat Khabar Network

प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार | Prabhat Khabar Network

चाईबासा में घुरती रथ यात्रा की तैयारियां पूरी हैं. नौ दिनों के बाद महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा आज अपने मंदिर लौटेंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

चाईबासा में घुरती रथ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है. मान्यता के अनुसार नौ दिनों तक मौसीबाड़ी मं विश्राम करने के बाद शुक्रवार को महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा अपने निजी धाम लौटेंगे. पंडितों ने बताया कि आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए सुबह कपाट खोल दिया जायेगा. पूजा-पाठ के बाद शाम को गाजे-बाजे के साथ तीन विग्रहों को रथ पर सवार कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सदर बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचाया जायेगा.

घुरती रथ में भक्तों की भीड़ की संभावना के बीच प्रशासन ने सुरक्षा और रूट मैनेजमेंट की सभी तैयारियां पूरी ली है. दुर्गा मंदिर परिसर स्थित मौसीबाड़ी में गुरूवार को महाप्रभु जगन्नाथ भगवान का प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालु कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया. बारिश की परवाह किये कतार में डटे रहे. ,


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola