आपसी बातचीत से सुलझा चिड़िया खदान में चक्का जाम का विवाद

Updated:
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित सदस्य | Prabhat Khabar Network

बैठक में उपस्थित सदस्य | Prabhat Khabar Network

मनोहरपुर की चिड़िया दुबिल माइंस में लौह अयस्क परिवहन को लेकर चल रहा चक्का जाम का विवाद आपसी सहमति से सुलझ गया है. आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

विज्ञापन

चिड़िया के दुबिल माइंस से लौह अयस्क परिवहन को लेकर चल रहा विवाद गुरुवार को हुई बैठक के बाद खत्म हो गया. सकारात्मक माहौल में हुई बातचीत के बाद 23 जुलाई को प्रस्तावित चक्का जाम और परिवहन रोकने के आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है.

बैठक में सहमति बनी कि अब चिड़िया खदान में वाहनों के संचालन और लौह अयस्क परिवहन से जुड़ी व्यवस्था मनोहरपुर ट्रक ऑनर एसोसिएशन के दिशा-निर्देश के अनुसार तय की जाएगी. इस फैसले के बाद ट्रक संचालकों, मजदूरों और परिवहन से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है.

बाहरी ट्रकों के प्रवेश को लेकर शुरू हुआ था विवाद

बताया गया कि पिछले दिनों दुबिल माइंस से लौह अयस्क ढुलाई को लेकर मनोहरपुर ट्रक एसोसिएशन द्वारा बाहरी ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाने का मामला सामने आया था.

इसका विरोध करते हुए गंगदा पंचायत के मुखिया राजू सांडिल ने 23 जुलाई से लौह अयस्क ढुलाई बंद करने और चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी दी थी. गुरुवार को हुई बैठक में बातचीत के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया.

बैठक में राजू सांडिल, संतोष महतो, विकास राय, आशीष राय, गोविंदा यादव, अमलेश यादव, मुद्रीका राय, रंजीत पति, विष्णु साह, विक्की सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola