उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित, डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव का प्रचार वाहन रवाना

Updated:
विज्ञापन
तसवीर 23सीबीएस 55: कार्यक्रम में सम्मानित स्वास्थ्यकर्मीतसवीर 23सीबीएस 56: स्वास्थ्कर्मियों को सम्मानित करते डीसी व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

तसवीर 23सीबीएस 55: कार्यक्रम में सम्मानित स्वास्थ्यकर्मीतसवीर 23सीबीएस 56: स्वास्थ्कर्मियों को सम्मानित करते डीसी व अन्य अधिकारी | Prabhat Khabar Network

चाईबासा में स्वास्थ्यकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में गुरुवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में सीएचओ, बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ताओं और स्टाफ नर्सों की जिला स्तरीय समीक्षा सह उन्मुखीकरण बैठक की गयी. यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, मातृ व शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और संचारी रोग नियंत्रण की समीक्षा की गयी.

ई-संजीवनी और स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी सरकार और समाज के बीच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं.

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव और जनजागरुकता के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वाहन जिले भर में भ्रमण कर जलजमाव से बचाव और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करेगा.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola