प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक, छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

Updated:
विज्ञापन
तसवीर 23सीबीएस51: उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसीतसवीर 23सीबीएस 52: महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल | Prabhat Khabar Network

तसवीर 23सीबीएस51: उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेसीतसवीर 23सीबीएस 52: महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधिमंडल | Prabhat Khabar Network

चाईबासा में कांग्रेस ने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। छात्रों के अधिकारों की मांग की।

विज्ञापन

चाईबासा: देश की शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरूवार को उपायुक्त कार्यालय समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल नेउपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया. धरना-प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया.

जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि देश का युवा केवल रोजगार नहीं, बल्कि एक निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था की भी उम्मीद रखता है. जब छात्रों की वर्षों की मेहनत प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ जाती है, तब यह केवल एक परीक्षा की विफलता नहीं बल्कि देश के भविष्य के साथ अन्याय है. कांग्रेस छात्रों की आवाज को दबने नहीं देगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी.

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है. शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों एवं युवाओं पर प्राथमिकी दर्ज करना और उन्हें प्रताड़ित करना दुर्भाग्यपूर्ण है. सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए न कि उन्हें डराने का प्रयास करना चाहिए.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि देश का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है. उनकी मेहनत, सपनों और भविष्य की रक्षा करना केंद्र सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी.

मांगेंज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से मांग की गयी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा लिया जाए, प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं एवं प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं पर संसद में विस्तृत चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिक्षा व्यवस्था के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों, युवाओं एवं नागरिकों के विरुद्ध दर्ज सभी प्राथमिकी एवं आपराधिक मुकदमे तत्काल वापस लिए जाए.

धरना-प्रदर्शन का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय एवं धन्यवाद ज्ञापन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने दिया. इस मोके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सन्नी सिंकु,आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, उपाध्यक्ष पूर्ण चंद्र कायम, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश तामसोय, प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप, मंजु बिरुवा, वरीय कांग्रेसी कैरा बिरुवा,अमृत मांझी, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , चन्द्र भूषण बिरुवा, सुखलाल हेंब्रम, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया , अविनाश कोड़ाह, जांबी कुदादा, सत्यशीला हेंब्रम, रजनीश बिरुवा, मालती बानरा, सुनीता सिंकु, आशा पुरती, सावित्री सिरका, सुनीता लकड़ा, मंडल अध्यक्ष अमर ज्योति गोंडसमेत काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola