दुर्गा पूजा से दीपावली तक ट्रेनों में बर्थ के लिए मारामारी, कहीं टिकट रिग्रेट, तो कहीं अभी भी सीट खाली, जानें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गापूजा और दीपावली जैसे त्योहारों के नजदीक आते ही हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों में बर्थ के लिए मारामारी शुरू हो गई है. कई प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 पार कर गई है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर : नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा और दीपावली को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग की ट्रेनों में कंफर्म बर्थ के लिए मारामारी शुरू हो गयी है. 16 सितंबर से 12 नवंबर तक हावड़ा से मुंबई और मुंबई से हावड़ा जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण की स्थिति बेहद खराब है. कई ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार पहुंच गयी है, जबकि कुछ तिथियों में टिकट बुकिंग रिग्रेट हो चुकी है. इससे त्योहार में घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है.

विज्ञापन

एसी के बाद स्लीपर में भी कंफर्म बर्थ मुश्किल

गितांजलि एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस, अहमदाबाद-हावड़ा सुपरफास्ट, समरसता एक्सप्रेस, पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेस और कोरापुट-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में स्लीपर और एसी श्रेणी में कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है. कई ट्रेनों में एसी की सीटें पहले ही फुल हो गयी हैं. कुछ तारीखों पर एसी में वेटिंग के बजाय रिग्रेट की स्थिति है.

पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार

दक्षिण पूर्व रेलवे के यात्रियों की नजर अब दुर्गापूजा स्पेशल ट्रेनों पर टिकी है. अभी तक स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं होने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति है. चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ी संख्या में रेलकर्मी और कर्मचारी कार्यरत हैं, जो दशहरा और दीपावली में छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं. ऐसे में नियमित ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

20 अक्तूबर के बाद और बढ़ेगी भीड़

दशहरा के बाद ट्रेनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है. यात्रियों के लिए तत्काल टिकट भी आसान विकल्प नहीं है. 20 अक्तूबर के बाद अतिरिक्त भीड़ तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में स्पेशल ट्रेनों की घोषणा यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है.

हावड़ा-मुंबई रूट की प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग

ट्रेनश्रेणीप्रमुख तिथियों में स्थिति
12129 आजाद हिंद एक्सप्रेसथर्ड एसी12-16 अक्तूबर में 134-136 वेटिंग, 2-12 नवंबर में 100-152 वेटिंग; 4-6 नवंबर रिग्रेट
12129 आजाद हिंद एक्सप्रेसस्लीपर9-15 अक्तूबर में 141-143 वेटिंग, 1-10 नवंबर में 139 तक वेटिंग
12833 अहमदाबाद-हावड़ा सुपरफास्टथर्ड एसी1-12 नवंबर में 185 तक वेटिंग; 7 नवंबर रिग्रेट
12833 अहमदाबाद-हावड़ा सुपरफास्टस्लीपर1-12 नवंबर में 100 से अधिक वेटिंग
12151 समरसता एक्सप्रेसस्लीपर4, 5 व 11 नवंबर को रिग्रेट, अन्य तिथियों में वेटिंग/आरएसी
12905 पोरबंदर-हावड़ा एक्सप्रेसएसी/स्लीपरअक्तूबर-नवंबर में 50-100 तक वेटिंग
12859 गितांजलि एक्सप्रेसथर्ड एसी4-10 नवंबर रिग्रेट, 8 व 10 नवंबर को 113 वेटिंग
12809 मुंबई-हावड़ा मेलसभी श्रेणियां4 व 6 नवंबर रिग्रेट; अन्य तिथियों में 4-30 तक बर्थ उपलब्ध

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola