Jharkhand IED Blast Update : चाइबासा आइइडी ब्लास्ट मामले में इन नक्सलियों पर केस दर्ज, चल रहा है जबरदस्त सर्च अभियान

Updated at : 06 Mar 2021 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand IED Blast Update :  
चाइबासा आइइडी ब्लास्ट मामले में इन नक्सलियों पर केस दर्ज, चल रहा है जबरदस्त सर्च अभियान

कोलेबिरा/गोड्डा/उंटारी . विस्फोट में शहीद जवान किरण सुरीन का शुक्रवार को उनके गांव गोवरधंसा में अंतिम संस्कार किया गया. उनके पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों की चीत्कार से आसपास के लोग भी रो पड़े. पलामू के लाल जगुआर के शहीद जवान हरद्विार साव का कोयल तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ.

विज्ञापन

Jharkhand News, Chaibasa News, ied blast in jharkhand latest news, चाइबासा : लांजी पहाड़ी में नक्सली हमला मामले में माओवादी अनल दा, महाराज प्रमाणिक समेत 25-30 नामजद और अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ टोकलो थाने में केस दर्ज किया गया है. दरअसल, लांजी में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबल के जवान सर्च अभियान पर थे. इसी दौरान नक्सलियों के आइइडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के तीन जवान देवेंद्र पंडित, हरिद्वार साह, किरण सुरीन शहीद हो गये. वहीं, निक्कू व दीप टोपनो समेत तीन जवान घायल हो गये थे.

शहीद का शव पहुंचते ही रो पड़ा पूरा गांव

कोलेबिरा/गोड्डा/उंटारी . विस्फोट में शहीद जवान किरण सुरीन का शुक्रवार को उनके गांव गोवरधंसा में अंतिम संस्कार किया गया. उनके पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. परिजनों की चीत्कार से आसपास के लोग भी रो पड़े. पलामू के लाल जगुआर के शहीद जवान हरद्विार साव का कोयल तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ.

नक्सलियों को घने जंगल से फायदा

एसपी अजय लिंडा ने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस और भी सख्ती के साथ ऑपरेशन चला रही है. यह ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा. नक्सली हमले की घटना के बाद लांजी पहाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षाबल के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. हालांकि, नक्सलियों के घने जंगल में छिपने के कारण शुक्रवार को पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola