झारखंड सरकार पर मझगांव में बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- कारोबारियों की हो रही हत्या, दलालों को मिल रही सुरक्षा

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन और उनकी सरकार को जमकर कोसा है. उन्होंने कहा है कि राज्य के विकास में योगदान देने वाले 23 कारोबारियों की 6 महीने में हत्या हो गई. वहीं, दलालों, लुटेरों को सरकार सुरक्षा प्रदान कर रही है.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने सीएम का नाम लेकर कहा कि दलालों, लुटेरों को उनकी सरकार एके-47 की सुरक्षा दे रही है. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रविवार (24 सितंबर) को पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव में बीजेपी की संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे.

जनसभा को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि झारखंड की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. अपराधी बेलगाम हो गए हैं. उन्होंने कहा कि महज छह महीने में राज्य के विकास में योगदान देने वाले 23 कारोबारियों की हत्या हो चुकी है. इनमें से नौ ऐसे व्यापारी थे, जिन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी.

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री ने वर्तमान चीफ मिनिस्टर से कहा है कि वह सीबीआई जांच कराएं और पता लगाएं कि आखिर किसकी लापरवाही से इतने व्यापारियों की जान गई. किसकी लापरवाही से उन्हें सुरक्षा नहीं मिली. उन्होंने कहा कि अगर सरकार जांच नहीं कराएगी, तो वर्ष 2024 में जब बीजेपी की सरकार बनेगी, तो इसकी पूरी जांच कराई जाएगी.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है. गठबंधन की सरकार में दलालों, लुटेरों को एके-47 धारी सुरक्षा गार्ड मिल जाते हैं. मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवान का एके-47 राइफल एक दलाल के घर से बरामद होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने वाले सीएम के लिए होटवार जेल तैयार है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. ब्लॉक, थाना, जिला कही भी चले जाएं, बिना पैसे के मृत्य प्रमाण पत्र नहीं बनता. बिना चढ़ावा चढ़ाए म्यूटेशन नहीं होता. राशन कार्ड भी बिना पैसे दिए नहीं बन सकता. पदाधिकारी खुलकर बोलते हैं कि री-चार्ज करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि कोयला, पत्थर, बालू सबकी झारखंड में लूट मची है. गरीब को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा, लेकिन बालू माफिया झारखंड का बालू बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मुंबई, कोलकाता भेज दे रहे हैं. ये लोग मुख्यमंत्री की तिजोरी भर रहे हैं.
Also Read: संकल्प यात्रा: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल मरांडी, लगाया ये आरोप Also Read: बाबूलाल मरांडी बोले- पीएम मोदी को गरीबों की व सीएम हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचारियों की चिंता Also Read: झारखंड : बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी पर झामुमो हुआ हमलावर, बीजेपी ने पलट कर दिया जवाबप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




