Chaibasa news : जुडियो फ्रेंचाइजी के नाम पर 49,500 रुपये की साइबर ठगी

चाईबासा के सदर बाजार निवासी ने थाने में मामला दर्ज कराया
चाईबासा. चाईबासा के सदर बाजार निवासी श्रेय कुमार साव से जुडियो की फ्रेंचाइजी लेने के नाम पर 49,500 रुपये की साइबर ठगी कर ली गयी. श्रेय कुमार ने सदर थाना में रीता अग्रवाल और सुभाष चंद्र शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि जुडियो फ्रेंचाइजी के लिए गूगल पर सर्च किया. एक ट्रैंट जुडियो डॉट कॉम वेबसाइट पर अपना पूरा ब्योरा डाला. इसके बाद उसे एक ई-मेल आया. इसमें एप्लिकेशन फ्रेंचाइजी पाने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, बैंक स्टेटमेंट और तीन साल पिछले आइटीआर की प्रॉपर्टी का डिटेल मांगा गया. इसके बाद रिया अग्रवाल नामक एक महिला ने फोन कर बताया कि वह कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर है. रिया अग्रवाल ने बताया कि जुडियो फ्रेंचाइजी चयन का नतीजा 45 घंटे में बताया जायेगा. ये सब 10 से 12 फरवरी 2025 के बीच हुआ. इसके बाद 14 फरवरी की सुबह ई-मेल आया कि उसकी प्रोपर्टी का चयन जुडियो फ्रेंचाइजी में शामिल हो गया है. 24 घंटे के अंदर 49,500 रुपये ट्रैंट लिमिटेड के खाते पर ट्रांसफर कर दिये. इसके बाद बैंक के ई-मेल से ज्ञात हुआ कि रुपये जिस खाते में ट्रांसफर हुए हैं, वो खाता सुभाष चंद्र शर्मा के नाम पर है. पता चला कि फ्रॉड किया गया. इसके बाद उसने साइबर क्राइम हेल्प नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




