Chaibasa News : 101 साल की बेला समेत चार ने घर से वोटिंग की, चाईबासा, कुमारडुंगी व चक्रधरपुर वृद्ध जनों के घर पहुंचे मतदानकर्मी
Updated at : 04 Nov 2024 11:33 PM (IST)
विज्ञापन

पश्चिमी सिंहभूम जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग व वृद्ध जनों को घर पर वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है.
विज्ञापन
चाईबासा.
पश्चिमी सिंहभूम जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग व वृद्ध जनों को घर पर वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. घर पर वोटिंग कराने को लेकर दूसरे दिन भी मतदान कर्मी वृद्धों व दिव्यांगों के घर पहुंचे व वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करायी. इस दौरान चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के लिए सपी रोड निवासी 101 वर्षीय बेला सेन मतदान कर्मियों के सहयोग से अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं, मझगांव विधानसभा क्षेत्र में कुमारडुंगी निवासी 86 वर्षीय लालमोहन तांती ने होम वोटिंग की. चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के कराइकेला निवासी 90 वर्षीय जसपिन बोदरा व 93 वर्षीय हरि हर महतो महतो ने भी घर से मतदान किया. मतदान करने के बाद के बाद इन वृद्धों के चेहरे पर खुशी के भाव झलके.आनंदपुर में दो लोगों ने की होम वोटिंग
आनंदपुर प्रखंड में दो लोगों का होम वोटिंग कराया गया. मनोहरपुर विधानसभा के एआरओ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पहुंचे चुनाव अधिकारियों ने कागजी प्रक्रिया पूरी की. माइक्रो आब्जर्वर जगदीश प्रसाद ने मतदाता को बैलेट पेपर में वोटिंग करने की प्रक्रिया से अवगत कराया. वोटिंग पश्चात बैलेट पेपर को शील किया गया. होम वोटिंग प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई. एआरओ प्रदीप कुमार ने बताया कि मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र से 18 मतदाताओं को होम वोटिंग का निर्देश मिला था. इसमें इसमें गुदड़ी से 1, सोनुआ से 6, गोइलकेरा से 6, मनोहरपुर से 2 और आनंदपुर से 3 मतदाता थे. आनंदपुर में एक और सोनुआ में एक मतदाता अनुपस्थित हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




