Chaibasa News : बुजुर्ग पर पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, समझौता

Updated at : 25 Feb 2025 11:26 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : बुजुर्ग पर पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, समझौता

चाईबासा :पीड़िता के माता-पिता ने घटना की शिकायत थाना में की

विज्ञापन

चाईबासा.मुफ्फसिल थाना अंतर्गत एक गांव में एक बुजुर्ग(70) पर पांच साल की बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के माता-पिता ने घटना की शिकायत थाना में की. शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लेकर आयी. इसके बाद थाना में पूछताछ किया गया. वहीं, थाना में दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बुजुर्ग को छोड़ दिया गया.

बच्ची के दर्द से परेशान होने पर मामला हुआ उजागर : मां

इस संबंध में पीड़िता की मां ने बताया कि चार दिन पहले बच्ची घर में अकेली थी. इसी दौरान पड़ोसी बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की. बच्ची ने डर से कुछ नहीं बताया. दो दिन बाद जब बच्ची दर्द से परेशान होने लगी, तो रोते-रोते आपबीती बतायी. बताया जा रहा है कि आरोपी रिश्ते में बच्ची का दादू लगता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola