ePaper

Chaibasa News : पंडालों में सीसीटीवी लगाएं, विसर्जन जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध

Updated at : 15 Sep 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Chaibasa News : पंडालों में सीसीटीवी लगाएं, विसर्जन जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध

दुर्गा पूजा के मद्देनजर सोमवार को चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी की अध्यक्षता तथा चक्रधरपुर थाना में थाना प्रभारी अवधेश कुमार की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

दुर्गा पूजा के मद्देनजर सोमवार को चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी की अध्यक्षता तथा चक्रधरपुर थाना में थाना प्रभारी अवधेश कुमार की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव, मुख्य संरक्षक अशोक षाड़गी, सचिव शिवपूजन सिंह, बीडीओ कांचन मुखर्जी, सीओ सुरेश सिन्हा, बिजली विभाग के एसडीओ भामा टुडू, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर मुख्य संरक्षक अशोक षाड़ंगी ने पूजा पंडालों की समस्याओं से एसडीओ को अवगत कराया. पिछले साल घटी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी से सजग रहने की अपील की. बैठक के दौरान साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी.

पूजा से पहले सभी समस्याओं के समाधान का होगा प्रयास : एसडीओ

एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने केंद्रीय कमेटी की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि जो भी समस्याएं सामने आयी हैं, पूजा से पहले समाधान कर लिया जायेगा. दुर्गा पूजा बेहतर ढंग से मनायें. शहर के सभी नागरिकों की इसकी जिम्मेवारी बनती है. प्रशासन हरसंभव बेहतर सुविधा देने का प्रयास करेगी. पूजा पंडालों में आग से निपटने के लिये पानी व बालू की व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखें. प्रशासन की ओर से अग्निशामक वाहन तैनात रहेंगे. सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगायें. रात 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम बंद कर देंगे, भक्ति गीत बजायें. विसर्जन जुलूस के दिन तमाम पूजा पंडाल निर्धारित समय पर पवन चौक पहुंचे, ताकि क्रमबार विसर्जन हो सके. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करें. विजर्सन जुलूस में शराब का सेवन नहीं करें. विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर रोक रहेगा.

सौहार्द्र वातावरण में मनायें दुर्गा पूजा, अफवाहों से बचें : विधायक

विधायक सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुखराम उरांव ने कहा कि दुर्गा पूजा को सौहार्द्र वातावरण में मनायें. प्रशासन के साथ तालमेल बना कर पूजा को उमंग व उत्साह मनाया जायेगा. प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी का गठन किया गया. पूजा आरंभ से लेकर विजर्सन तक केंद्रीय दुर्गा पूजा के सदस्य व सभी पूजा पंडालों के अध्यक्ष सचिव अप्रिय घटना न हो, इसका पूरा ख्याल रखेंगे. मां की भक्ति में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी होती है. पुलिस अपनी ड्यूटी करेगी, लेकिन हमलोगों को भी सजग रहने की जरूरत है. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के तमाम सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. श्री उरांव ने शहरवासियों से अफवाह से बचने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola