chaibasa news: चाईबासा की बेटी यूजीसी नेट परीक्षा में सफल
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
मोहुमी को पहले प्रयास में सफलता मिली है. 99.85 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया.
विज्ञापन
चाईबासा.
चाईबासा शहर के सदर बाजार निवासी मोहुमी राय ने पहले प्रयास में ही यूजीसी नेट क्वालीफाई कर लिया है. वह अस्सिटेंट प्रोफेसर बनेंगी. यूजीसी नेट का रिजल्ट 22 फरवरी को घोषित किया गया. उसे 300 में 99.85 परसेंटाइल मिले हैं. इस उपलब्धि से मोहुमी ने जिला व अपने शहर चाईबासा का नाम रोशन किया है. उनका सब्जेक्ट अंग्रेजी था. उन्होंने बताया कि यूजीसी नेट 2024 की परीक्षा 3 से 27 जनवरी के बीच देशभर में आयोजित की गयी थी.रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई कर पायी सफलता:
इस परीक्षा की तैयारी दो साल से कर रही थी. प्रतिदिन वह तीन से चार घंटे तक पढ़ाई करती थी. उन्होंने ग्रेजुएशन संत जेवियर कॉलेज रांची में वर्ष 2020 और मास्टर्स ग्रेजुशन 2022 में पूरा किया है. वे कहती हैं कि सेल्फी स्टडी की मदद से पहले प्रयास से सफलता प्राप्त की है. जब आप कोई भी काम मेहनत और लगन से करते हैं, तो आपको सफलता जरूर मिलती है.पिता के निधन के बाद मां बनी प्रेरणास्रोत:
मोहुमी अपनी सफलता का श्रेय मां सुदेशना राय को देती हैं. उनका कहना है कि पिता मनोज कुमार राय के निधन के बाद से उनकी माता हमेशा उनका हौसला बढ़ाती रहीं. उनकी बचपन से तमन्ना थी कि वह प्रोफेसर बनेंगी. उनकी माता गृहिणी हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










